अरुणाचल प्रदेश
कल्कि पुराण तथा महाभारत(प्रभु पर्वत) में उल्लेखित और अरूणाचल प्रदेश में मिले पुरातात्विक अवशेषों से पता चलता है प्रदेश की एक समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा रही है।अर्थव्यवस्था और जीवनयापन का मुख्य आधार झूम खेती है।आलू और बागवानी की फसलें- सेब, संतरे और अनन्नास जैसी नगदी फसलों को यहाँ काफी बढ़ावा मिला है। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल-तवांग, दिरांग, बोमडिला, टीपी और ईटानगर आदि हैं।